Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसांसद डॉ. नरेश बंसल ने हरित नौकरियों के लिए कौशल विकास का...

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने हरित नौकरियों के लिए कौशल विकास का उठाया मुद्दा

क्राइम पेट्रोल: भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में हरित नौकरियों के लिए कौशल विकास की जरूरतों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने का मुद्दा उठाया।

कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि कौशल विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने 36 क्षेत्र कौशल परिषदों का गठन किया है, जो संबंधित क्षेत्रों की कौशल आवश्यकताओं की पहचान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में आने वाले समय में 3.25 लाख रोजगार अवसर बनने की संभावना है। 2030 तक सौर और पवन ऊर्जा से लगभग 10 लाख रोजगार के अवसरों का अनुमान है।

मंत्री ने बताया कि मंत्रालय की योजनाएं, जैसे पीएमकेवीवाई और जन प्रशिक्षण संस्थान, देशभर में कौशल और पुनः कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। इसके माध्यम से युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षित होते हैं, विशेषकर अक्षय ऊर्जा और स्वच्छ प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में।

इसके अतिरिक्त, एससीजीए ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार और रिन्यू प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है, जिसके तहत सौर छत प्रणालियों पर 2000 श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एससीजीए ने अक्षय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में 1.58 लाख से अधिक उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments