Sunday, October 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडयमुनोत्री यात्रा के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तैयारियों को पूरा करने...

यमुनोत्री यात्रा के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, तैयारियों को पूरा करने के निर्देश

सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, डॉ आर राजेश कुमार एवम जिला अधिकारी, डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा दिए गए दिशा – निर्देशों के क्रम में आगामी शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी, यमुनोत्री धाम डॉ आर सी आर्य द्वारा शनिवार को यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी स्वास्थ्य चिकित्सा इकाइयों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव, बड़कोट, खरादी, राणाचट्टी, जानकीचट्टी एवं पैदल मार्ग पर स्थापित होने वाले मेडिकल रिलीफ पोस्टो का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा समस्त चिकित्सा इकाइयों में तैनात चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिकित्सा इकाइयों में सारी व्यवस्थाएं चाक – चौबंद कर ली जाएं।

उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही चिकित्सा इकाइयों में आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आवश्यक उपकरण/ सामग्री एवम स्टाफ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। इसके अतिरिक्त स्क्रीनिंग केंद्र बड़कोट दोबाटा के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु आवश्यक जीवनरक्षक औषधियां, उपकरण/सामग्री की आपूर्ति यात्रा शुरू होने से पहले ही जनपद मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर पूरी कर ली जाएं।

जानकीचट्टी में नवनिर्मित चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि शेष बचे हुए कार्य को 15 अप्रैल तक पूरा कर चिकित्सालय को स्वास्थ्य विभाग को सौंप लिया जाए। डॉ आर सी आर्य द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष मेडिकल रिलीफ पोस्ट भंडेलीगाड़ को फेब्रिकेटेड बनाया जाना प्रस्तावित है ताकि वहां पर श्रद्धालुओं हेतु स्वास्थ्य के सभी साधन उपलब्ध रहें।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments