Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड देशभर में हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में दूसरे स्थान पर

उत्तराखंड देशभर में हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में दूसरे स्थान पर

उत्तराखंड ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में अब तक 74 लाख से अधिक हेल्थ रिकॉर्ड आभा आईडी नेटवर्क से लिंक किए जा चुके हैं, जिससे उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है।

राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के पांचों चरण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं, जिससे मरीज अब देश के किसी भी अस्पताल में डिजिटल माध्यम से अपना इलाज करा सकेंगे।

ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण के तहत अब तक 6.72 लाख मरीजों ने बिना कतार में लगे सीधे ओपीडी सेवा का लाभ उठाया है। यह सुविधा एम्स ऋषिकेश सहित कई सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।

राज्य में 8317 हेल्थ प्रोफेशनल्स और 7423 हेल्थ फैसिलिटी को भी मिशन में पंजीकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में चल रही माइक्रोसाइट्स से तेजी से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं।

कम आबादी के बावजूद उत्तराखंड की यह डिजिटल उपलब्धि देशभर में एक उदाहरण बनकर उभरी है।

अपेक्षाकृत कम आबादी होने के बावजूद हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज के मामले में उत्तराखंड ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जो लोगों के स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की संवदेनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार ने प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया है ताकि लोगों को डिजिटल माध्मम से भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Reported By: Aun Sharma

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments