Saturday, October 17, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBulandshahr Road Accident : बुलंदशहर में पुलिया से टकराकर पलटी कार, पांच...

Bulandshahr Road Accident : बुलंदशहर में पुलिया से टकराकर पलटी कार, पांच लोग जिंदा जले; एक घायल

Bulandshahr Road Accident :  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

G7 Summit : भारत-पाकिस्तान में अमेरिका ने नहीं की मध्यस्थता, ट्रंप से बातचीत में बोले मोदी

जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई।

कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है।

ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं।

दिल्ली जाने के लिए निकले थे कार सवार (Bulandshahr Road Accident)

देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे।
जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है।

जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा

बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि “आज सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।

सुबह अचानक ड्राइवर को नींद आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से टकराकर पलट गया और आग लग गई।

Nanda Rajjat Yatra : में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जाए- CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments