Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडHEAVY RAIN : यमुनोत्री हाईवे के पास बारिश के चलते भू-धंसाव,आवाजाही हुई...

HEAVY RAIN : यमुनोत्री हाईवे के पास बारिश के चलते भू-धंसाव,आवाजाही हुई बंद

HEAVY RAIN : यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भारी बारिश के चलते भू-धंसाव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस वजह से सुबह से ही हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) की मशीनें मौके पर भेजी गई हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

Shefali Jariwala Death : शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग के समीप अवरुद्ध है। इसके अलावा, बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा आने से रास्ता बाधित हो गया है। तीनों स्थानों पर यात्रा वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यात्रियों को मौसम खुलने का इंतजार है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बिजली चमकने और बारिश के आसार बने रहेंगे। जिससे यात्रियों और स्थानीय प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Multipurpose Project : जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए – CM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments