Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडOPERATION KALANEMI : ऑपरेशन कालनेमि' में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक समेत 25...

OPERATION KALANEMI : ऑपरेशन कालनेमि’ में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक समेत 25 छद्म वेशधारी

देहरादून: OPERATION KALANEMI  गुरुवार 10 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ यानी पहचान छिपाकर साधु के वेश में घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान लॉन्च किया था. इसके दूसरे ही दिन देहरादून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर ली. दून पुलिस ने कालनेमि बनकर उत्तराखंड में घूम रहे दूसरे राज्यों के कई ढोंगियों को गिरफ्तार किया है.

KANWAR MELA 2025 : आज से सावन मास की शुरुआत, सचिन माता पिता को कांवड़ में बिठाकर गंगाजल लेने आए

‘ऑपरेशन कालनेमि’ में पकड़े गए 25 छद्म वेशधारी

ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाबा के भेष में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. दून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसके साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने साधु-संतों के भेष में घूम रहे अन्य राज्यों के 20 से अधिक ढोंगी बाबाओं सहित कुल 25 ढोंगी बाबाओं को ऑपरेशन कालनेमि के तहत गिरफ्तार किया है. मौके पर बैठे ढोंगी बाबाओं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान नहीं था, उनके खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे. प्रदेश में सबसे पहले दून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई की है.

सीएम धामी ने गुरुवार को शुरू किया था ‘ऑपरेशन कालनेमि’

देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले भेषधारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ‘ऑपरेशन कालनेमि’ (OPERATION KALANEMI) शुरू किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये काम करते हैं छद्म वेशधारी लोग

‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्तियों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को विशेषकर महिलाओं और युवाओं को भ्रमित करते हैं उनकी पहचान करने का आदेश दिया गया है. ये भेषधारी छद्म लोग स्थानीय लोगों को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हैं. इस दौरान उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे कालनेमियों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

देहरादून एसएसपी ने खुद संभाली ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की कमान

आज एसएसपी अजय सिंह ने खुद नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में जाकर साधु-संतों का भेष धारण कर सड़क किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की गई. इनमें से ज्यादातर लोग अपने प्रोफेशन के सम्बंध में कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाए. न ही ये लोग ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए. इस पर एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस पर ऐसे सभी व्यक्तियों को पुलिस ने मौके से हिरासत में लेते हुए उन्हें 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया.

KAPIL SHARMA KAPS CAFE : पर धायं-धायं चलीं गोलियां, सामने आया हमले का वीडियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments