Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडSchool Name change : धामी सरकार ने फिर बदले स्कूलों के नाम,...

School Name change : धामी सरकार ने फिर बदले स्कूलों के नाम, क्लिक कर जानिए डिटेल

देहरादून: School Name change  उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर से कई सरकारी स्कूलों के नाम चेंज किए है. बीते दिनों भी धामी सरकार ने प्रदेश में कुछ जगहों और स्कूलों के नाम बदले थे, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था. अब फिर से सरकार ने कई स्कूलों के नाम बदले है.

Presidents Rule : मणिपुर में छह महीने के लिए फिर बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन

इन स्कूलों के बदले नाम

उत्तराखंड सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न स्कूलों के नाम बदले है,

राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट पौडी गढ़वाल का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल किया है.

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैंद्रथ (चकराता) देहरादून का नाम बदलकर पंडित साईराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैन्द्रथ, (चकराता) देहरादून किया गया.

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल अब स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल के नाम से जाना जाएगा.

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री माधो सिंह जंगपांगी अब यूएसआईसीी डीडीहाट पिथौरागढ़ के नाम से जाना जाएगा.
स्कूलों के नाम बदलने के साथ ही सरकार ने कई योजनाओं और उनके बजट को भी अनुमति दी है, जिनमें

उत्तराखंड जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अनुरक्षण के अंतर्गत पम्पिंग पेयजल योजनाओं, नगरीय पेयजल योजनाओं एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण हेतु 62 करोड़ रुपये

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड में मल्टी लेवल पार्किंग एवं बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण कार्य हेतु 11.04 करोड़ रुपये.

अल्मोड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर में चितई पेटशाल भेटाडगी मोटर मार्ग (पेटशाल-बमनस्वाल-सुवाखान) को मोटर मार्ग में परिवर्तित करते हुए पुनर्निर्माण/सुधार, डामरीकरण कार्य हेतु 4.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में चकरपुर-घनसारा मार्ग पर स्थानीय लेवड़ा नदी पर स्पान पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 2.83 करोड़ रुपये.

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ विकासखंड में ओंकारेश्वर मंदिर के निकट कार पार्किंग निर्माण हेतु 1.16 करोड़ रुपये.
उत्तरकाशी जिले के जानकीचट्टी के निकट गंगनई (गरम पानी) में टनल पार्किंग की डीपीआर बनाने हेतु 3.18 लाख.

मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सरदार नगर-बाजपुर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की भी मंजूरी दे दी है.

PM Modi visit Maldives : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments