Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयPM Modi in Japan : जापान में पीएम मोदी ने की बुलेट...

PM Modi in Japan : जापान में पीएम मोदी ने की बुलेट ट्रेन की सवारी

PM Modi in Japan : अमेरिकी टैरिफ से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन है। वे आज भी वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना करने जाएंगे। उन्होंने जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी की। जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ टोक्यो से सेंदाई तक यात्रा की। जापान के बाद आज ही पीएम मोदी चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। जहां वे एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें करेंगे।

Reasi Landslide : रियासी में भूस्खलन, पति-पत्नी और 5 बच्चों की मौत

सेंडाई पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने ‘मोदी सैन वेलकम’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की

वहीं, बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बारे में जानकारी दी। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जापानी पीएम शिगेरू इशिबा के साथ पीएम मोदी टोक्यो से सेंडाई की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन से रवाना हो गए हैं। इससे पहले दोनों ने जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की। इस यात्रा को लेकर जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई…”

भारतीय ट्रेन ड्राइवर्स से की मुलाकात

अमेरिकी टैरिफ से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन है। वे आज भी वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना करने जाएंगे। वहीं वे जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी करेंगे। जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ टोक्यो से सेंदाई तक यात्रा करेंगे। जापान के बा आज ही पीएम मोदी चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। जहां वे एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें करेंगे।

Trump trade deals : अमेरिकी अदालत ने ट्रंप को दिया झटका, कोर्ट ने टैरिफ पर किए सवाल खड़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments