Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeविश्वAfghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके; 20...

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके; 20 की मौत

Afghanistan Earthquake :  अफगानिस्तान में रविवार रात को एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भूकंप से तबाही जैसे हालात हो गए हैं। अब तक 20 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के घायल होने का दावा किया जा रहा है। पहले झटके के बाद से भूकंप के कई और झटके भी महसूस किए गए हैं।

SCO Summit : एक मंच पर नजर आए PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग

लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में दूसरा भूकंप आया

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास 8 किलोमीटर की गहराई पर था। यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया। नांगरहार सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी तथा गहराई 10 किलोमीटर थी।

अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार आया भूकंप

अफगानिस्तान में बीते एक महीने में पांचवी बार भूकंप आया है। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले अफगानिस्तान में 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

PM Modi in Japan : जापान में पीएम मोदी ने की बुलेट ट्रेन की सवारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments