Wednesday, October 28, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयRaj Kundra : शिल्पा के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, EOW...

Raj Kundra : शिल्पा के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, EOW ने भेजा समन

Raj Kundra :  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में समन भेजा है। आज राज कुंद्रा का जन्मदिन भी है। उन्हें 15 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले राज कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होना था। हालांकि उन्होंने पेशी के लिए और वक्त मांगा।

India US Ties : राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब

लुक आउट सर्कुलर जारी

ईओडब्ल्यू ने राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत वह देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।

तीन बार किया जा चुका तलब

शेट्टी और कुंद्रा, दोनों को प्रारंभिक जांच के दौरान पहले तीन बार तलब किया गया था। दोनों ने कहा कि वह लंदन में रहते हैं इसलिए उन्होंने अपने वकील को भेज दिया था। इस पर ईओडब्ल्यू ने कहा कि वकील ने पूरी जानकारी नहीं दी। इसके बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने 60.48 करोड़ रुपये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में लगाए थे। उन्होंने इल्जाम लगया है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।

शिल्पा के वकील की दलील

शिकायतकर्ता दीपक कोठारी के वकील जैन श्रॉफ ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सबूतों के साथ पैसे निवेश किए थे। कंपनी ने उन्हें गुमराह किया। इसके उलट शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने इल्जामों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता खुद कंपनी में पार्टनर थे। उनके बेटे को डायरेक्टर बनाया गया था। अगर कंपनी को फायदा होता तो दोनों में बांटा जाता।

Maharashtra : मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments