Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयNepal Protest : नेपाल में कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शन जारी, भारतीयों...

Nepal Protest : नेपाल में कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शन जारी, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Nepal Protest :  नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर बैन हटने के बाद भी ओली सरकार के खिलाफ विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है। कथित भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हालिया प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ सोमवार को हुए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह होते ही एक बार फिर काठमांडू में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।

Raj Kundra : शिल्पा के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, EOW ने भेजा समन

नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई जिलों में अधिकारियों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने पूरे राजधानी शहर में सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए। इस बीच, काठमांडू में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीयों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी ी है। इसमें नेपाल में रहने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में कर्फ्यू लागू

काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी छबीलाल रिजाल ने यह नोटिस जारी किया। इसमें कहा गया है कि कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही, किसी भी प्रकार के जमावड़े, प्रदर्शन, धरना, बैठक और धरने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, एम्बुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य कर्मियों, पर्यटकों, मीडिया कर्मियों और हवाई यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों सहित आपातकालीन सेवाओं को सुरक्षा कर्मियों के समन्वय में संचालित करने की अनुमति होगी।

सुबह होते ही सड़कों पर उतरे छात्र

वहीं, कर्फ्यू के आदेशों के बावजूद, मंगलवार सुबह क्षेत्र के कई हिस्सों में छात्रों के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए। काठमांडू के कलंकी और बानेश्वर के साथ-साथ ललितपुर जिले के चापागांव-थेचो इलाके से भी प्रदर्शन की खबरें आईं। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए ‘छात्रों की हत्या मत करो’ जैसे नारे भी लगाए। वहीं, कलंकी में प्रदर्शनकारी सुबह से ही उग्र दिखे। इस दौरान उन्होंने सड़कों को बंद करने के लिए टायर जलाए।

कल प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों की हुई थी मौत

बीते दिन हुए विरोध प्रदर्शन में कम से कम 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इतना ही नहीं 340 लोगों से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। काठमांडू में कल प्रदर्शनकारियों ने संसद गेट पर तोड़फोड़ की और प्रदर्शन हिंसक हो गया।

India US Ties : राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी का जवाब

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments