Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयAndhra Pradesh Stampede : श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की...

Andhra Pradesh Stampede : श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत

श्रीकाकुलम: Andhra Pradesh Stampede आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई घायल बताए जा रहे हैं. खबर के मुताबिक, नवनिर्मित मंदिर में लोहे की रेलिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया.

US-China trade : ट्रंप ने किया चीन का टैरिफ घटाने का एलान

यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा हुई थी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं, घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. वहीं, इस घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि के बारे में जानकर वह स्तब्ध हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ित परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. “मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों.” पीएम मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

उपराष्ट्रपति ने मंदिर भगदड़ पर दुख जताया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

सीएम चंद्रबाबू ने गहरा दुख जताया

राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, उन्हें वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना से गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि, इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है.

सीएम ने कहा, “मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.” उन्होंने अधिकारियों से घायलों का शीघ्र और उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें.

PM MODI VISITS GUJARAT : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पीएम कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments