Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBilaspur train accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा,मृतकों की संख्या 11...

Bilaspur train accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा,मृतकों की संख्या 11 पहुंची; 20 घायल

बिलासपुर: Bilaspur train accident  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. बिलासपुर स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर जयराम नगर और गतौरा के बीच गेवरा रोड पर कोरबा से आ रही मेमू लोकल ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. 20 यात्री घायल है.

ICC Women’s World Cup 2025 : आज वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से मिलेंगे पीएम मोदी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रेस्क्यू रातभर जारी रहा. एसईसीआर से सुबह मिली जानकारी के अनुसार तड़के सुबह 4 तक रेसक्यू चला और सुबह 6 बजे से तीनों रूट लाइन क्लियर कर दी गई है. डाउन, मिडिल और अप लाइन क्लियर हो चुकी है. मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट का रेस्क्यू एंड रीस्टोरेशन वर्क कंप्लीट हो गया है.

मेमू ट्रेन के रेड सिग्नल तोड़ने से हादसा!: शुरुआती जानकारी में ये बात पता चली है कि लोकल ट्रेन के रेड सिग्नल तोड़ने की वजह से ये हादसा हुआ है. हालांकि रेलवे प्रशासन अभी इसकी जांच कर रहा है. ट्रेन एक्सीडेंट की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी.

बिलासपुर के अलग अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज: ट्रेन हादसे में घायलों का बिलासपुर के सिम्स, रेलवे अस्पताल और अपोलों अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसईसीआर ने ट्रेन हादसे में मृतकों और घायलों की सूची जारी की है.

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार देर रात नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख और सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख के मुआवजे की घोषणा की है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम अस्पतालों में जाकर मुआवजा राशि बांटेगी.

West Bengal SIR Row : भाजपा-EC के खिलाफ TMC का हल्लाबोल, आज बंगाल में विरोध-प्रदर्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments