Tuesday, December 23, 2025
Google search engine
Homeराष्ट्रीयBihar Election Voting : पहले चरण की 121 सीटों पर अब तक...

Bihar Election Voting : पहले चरण की 121 सीटों पर अब तक 27.65 फीसदी वोटिंग

Bihar Election Voting : आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी बड़े नेता मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। रविशंकर प्रसाद, कन्हैय़ा कुमार, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई ने मतदान कर दिया है। वहीं राबड़ी देवी ने वोट डालने के बाद तेजस्वी यादव और तेज प्रताप दोनों को आर्शिवाद दिया है। अब तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

ICC Women’s Cricket World Cup : स्नेह राणा को सीएम धामी ने फोन पर दी बधाई

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में तारापुर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अरुण शाह ने असरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपी स्थित बूथ संख्या 61 पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए प्रत्याशी के कार्यकर्ता उनके समर्थकों और मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। अरुण शाह ने कहा कि उनके कार्यकर्ता किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे और लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार है। तारापुर सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अरुण शाह के बीच कड़ा मुकाबला है। सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार ने अपने गृह प्रखंड बेन के उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि एनडीए इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। श्रवण कुमार ने दावा किया कि “पहले चरण की 112सीटों में से 99 सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए मतदान किया है। बिहार में काम बोल रहा है, और लोग उसी काम के आधार पर एनडीए पर भरोसा जता रहे हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने अपने परिवार के साथ पटना में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं मेरे दोनों बेटों के साथ हैं। तेज प्रताप अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। मैं तेजस्वी और तेज प्रताप यादव दोनों को शुभकामनाएं देती हूं। राबड़ी ने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि बाहर निकलकर मतदान करें और अपने मत देने के अधिकार को कभी न भूलें।

जनता शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की जनता को मतदान अवश्य करना चाहिए। प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद अपने आप में विशेष होता है, वहीं जनता का आशीर्वाद अपनी अलग ही अहमियत रखता है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। वोटिंग करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वोट डालने का संदेश दिया। वहीं उनके मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि NDA की प्रचंड जीत होने जा रही है। सभी मतदाता से अपील है कि वह लोकतंत्र में जरूर भाग लें।

पहले चरण की सबसे चर्चित विधानसभा सीट में मतदाताओं में काफी उत्साह है। सुबह नौ बजे तक मतदान केंद्र 228 और 229 पर 9 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ। वहीं। 230, 231, 232 पर 9 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। महिला मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा रहा है।

Bilaspur train accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा,मृतकों की संख्या 11 पहुंची; 20 घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments