Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयOperation Pimple : कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो...

Operation Pimple : कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

कुपवाड़ा: Operation Pimple  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने सीमा पार से घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया. इस दौरान चलाए गए ऑपरेशन में दो आंतकियों को मार गिराया. सेना के चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर इसकी जानकारी दी. सुरक्षा बलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

POK Protest : पीओके में पाकिस्तान के विरुद्ध सड़कों पर जेन-जी

सेना के चिनार कॉर्प्स के अनुसार भारतीय सेना को शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से घुसपैठ के प्रयास के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली. इसके बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. इस दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों को घेर लिया. इस दौरान गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए. आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना की सहायता से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छत्रू इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. यह समन्वित तलाशी अभियान सुबह-सुबह शुरू किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई.

RAMNAGAR MURDER CASE : रामनगर में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत; मुकदमा दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments