Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडB. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री...

B. C. Khanduri : आज हरिद्वार खड़खड़ी घाट पर होगा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का अंतिम संस्कार

देहरादून/हरिद्वार: B. C. Khanduri  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र (बीसी) खंडूड़ी का आज 20 मई हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे होगा. इससे पहले 11 बजे देहरादून भाजपा मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सरकार ने शोक व्यक्त करते राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. ऐसे में आज यानी अंत्येष्टि वाले दिन सभी सरकारी कार्यालय, सभी शिक्षण संस्थान (सरकारी/निजी) बंद रहेंगे.

Medical Stores Closed : देशभर में आज केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहेंगे 12 लाख मेडिकल स्टोर

भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूड़ी का 19 मई की सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल में 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ. वे पिछले करीब एक माह से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई लोगों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की. जबकि राज्य के सभी दलों के नेताओं, अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर उनके दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

वहीं, आज 20 मई को हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर दोपहर 12 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. जबकि सुबह 10:30 प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जाएंगे. सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई सांसद और विधायक अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यायल पहुंचेंगे. इसके बाद अंत्येष्टि के लिए 11 बजे हरिद्वार खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा. सीएम धामी भी हरिद्वार खड़खड़ी घाट जाएंगे.

उधर, आज प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखे गए हैं. साथ ही सरकारी निजी प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे. प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक रखा गया है. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.

Citizenship of India : नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments