Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयDonald Trump India visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे...

Donald Trump India visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, मार्को रूबियो का एलान

नई दिल्ली। Donald Trump India visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को दी। मार्क रूबियो ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन अगले साल (2027) की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी कर रहा है।

PM MODI SEYCHELLES VISITS : सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी रवाना, कहा- हमारे विजन महासागर में एक अहम पार्टनर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने IANS को बताया, “अगले साल राष्ट्रपति ट्रंप के भारत जाने की तैयारी चल रही है। मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक बात है।”

मोदी से ट्रंप के अच्छे संबंध

मार्को रूबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच बहुत जल्द ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। मैं राष्ट्रपति की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं। रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।

हम साथ मिलकर कर रहें काम

भारत, अमेरिका और वेनेजुएला से बातचीत कर रहा है। हम सप्लाई बढ़ाने के लिए बहुत मिलकर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिनके पास भारी कच्चे तेल (heavy crude) को रिफाइन करने की क्षमता है। उन्होंने खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताते हुए कहा कि मोदी ने भारत को ग्लोबल पावर बनाया है।

भारत को अमेरिका का एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताते हुए रूबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के व्यक्तिगत संबंध पर फोकस किया। उन्होंने कहा, “भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का इतना करीबी साझेदार और सहयोगी है और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच संबंध इससे अधिक घनिष्ठ नहीं हो सकते, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वास्तव में महत्वपूर्ण है।”

ट्रंप आखिरी बार कब आए थे भारत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आखिरी बार फरवरी 2020 में भारत की यात्रा की थी। जब ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप रैली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ भाग लिया था, जिसके बाद दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय चर्चा की थी।

Ketan Agarwal Murder Case : आरोपी सिया के माता-पिता बोले, दोष साबित होने पर बेटी को मिले सबसे कड़ी सजा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments