Sunday, October 11, 2026
spot_img
HomeबॉलीवुडSarke Chunariya Song Controversy : सरके चुनर' गाने पर NHRC ने लिया...

Sarke Chunariya Song Controversy : सरके चुनर’ गाने पर NHRC ने लिया संज्ञान, सेंसर बोर्ड से लेकर गूगल इंडिया को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। Sarke Chunariya Song Controversy :  आगामी फिल्म ‘केडीः द डेविल’ के हाल ही में जारी गाने ‘सरके चुनर’ के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।

Indore house fire : इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग

एनएचआरसी की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने उस शिकायत का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया है कि इस गाने में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले बोल हैं। जो खासतौर पर बच्चों के लिए ठीक नहीं है।

शिकायत के अनुसार, यह गाना टीवी, इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है, जिससे बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शिकायत में कहा गया है कि मुख्यधारा के मनोरंजन में इस तरह के अश्लील बोलों की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के बीच अनुचित अभिव्यक्तियों को सामान्य बना रही है।

आयोग ने कहा कि कहा, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नाबालिगों के संरक्षण से जुड़े मानवाधिकारों के उल्लंघन का संकेत देता है।

इसी आधार पर एनएचआरसी ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा-12 के तहत नोटिस जारी किया है। आयोग ने सीबीएफसी के अध्यक्ष, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिवों और गूगल में सरकारी मामलों एवं सार्वजनिक नीति के भारत प्रमुख को निर्देश दिया है कि वे इन आरोपों की जांच करें और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बढ़ते विवाद के चलते निर्माताओं ने इसे यूट्यूब से हटाया

इस बीच, बढ़ते विवाद के चलते निर्माताओं ने ‘सरके चुनर’ को यूट्यूब से हटा दिया है। संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को आलोचना का सामना करना पड़ा था। यह गाना मंगली ने गाया है। इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है।

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने भी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कहा कि ऐसे कंटेंट पर कड़े नियंत्रण की जरूरत है। प्रेम के निर्देशन में बनी ‘केडीः द डेविल’ में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन और नोरा फतेही अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

Jannat Zubair Assaulted Incident : टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई के साथ दिन-दहाड़े मारपीट, जानें क्या है मामला?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments