Tuesday, October 20, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi blast News : ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर ने बताया क्या...

Delhi blast News : ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर ने बताया क्या थी पूरी प्लानिंग

नई दिल्ली। Delhi blast News :  Delhi Blast 2025 दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी उमर नबी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। धमाके से पहले आतंकी उमर इस वीडियो में आत्मघाती हमले को लेकर बात कर रहा है।

Bihar New Cabinet : नई सरकार में BJP-JDU के 16-16 मंत्री, 20 को शपथ ग्रहण

व्हाइट कॉलर टेररिज्म और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी चार राज्यों के 30 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन कर रही है। यह मामला “अल फलाह यूनिवर्सिटी” से जुड़ा है।

बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक केस को दर्ज करके अब आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन फरीदाबाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश में किया जा रहा है।

अल फलाह ट्रस्ट और उससे जुड़े संस्थानों की भूमिका जांच के दायरे में है। फाइनेंस और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े प्रमुख जिम्मेदार व्यक्तियों को भी इस सर्च में कवर किया गया है। ग्रुप से जुड़ी नौ शेल कंपनियां, जो एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं, जांच के घेरे में हैं।

शुरुआती जांच में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जो शेल कंपनियों के पैटर्न से मेल खाते हैं, जैसे बिजनेस लोकेशन पर कोई फिजिकल प्रेजेंस या बिजली, यूटिलिटी खपत का रिकॉर्ड नहीं है।

वहीं, कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी, ईडी और एनआईए के प्रमुख अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी।

बैठक में यह फैसला लिया गया था कि दिल्ली ब्लास्ट और आतंकियों का “व्हाइट कॉलर टेररिज्म” से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के हर इनपुट्स को बेहद सतर्कता से खंगाला जाए। इसके लिए ईडी और एनआईए को विशेष तौर पर जांच करने का ग्रीन सिग्नल दिया गया था।

Sheikh Hasina : शेख हसीना के खिलाफ आज सजा का एलान, जानिए कौन-कौन से हैं आरोप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments