Wednesday, October 21, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi-NCR Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, गंभीर स्तर पर...

Delhi-NCR Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, गंभीर स्तर पर AQI

Delhi-NCR Air Pollution :  राजधानी दिल्ली एक बार फिर घने जहरीले स्मॉग की चादर में लिपट दिखी। इंडिया गेट, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आनंद विहार और आईटीओ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिससे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

Ram Mandir Dhwajarohan : सनातन के शिखर पर आज पीएम मोदी लहराएंगे भगवा ध्वज

सीपीसीबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह इंडिया गेट पर एक्यूआई 328, एम्स-सफदरजंग अस्पताल पर 323, आनंद विहार में 402, आईटीओ में 380 दर्ज किया गया।

बेहद खराब श्रेणी में हवा बरकरार

दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई, जबकि आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। इस कारण सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनसीआर में प्रदूषण का स्तर

सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। यह रविवार की तुलना में 9 अंकों की गिरावट है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बात करें तो नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 397 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। गाजियाबाद में यह 396, ग्रेटर नोएडा में 382 और गुरुग्राम में 286 रहा। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ पाई गई, जहाँ सूचकांक 396 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

आगामी दिनों में भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा रहने का अनुमान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि सांस के मरीजों को आने वाले दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। CPCB के अनुसार, राजधानी के कई निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ और कई अन्य पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

आप ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने कहा कि राजधानी लगातार खतरनाक स्तर के प्रदूषण का सामना कर रही है। सोमवार को कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रिकॉर्ड किया गया, जिससे हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। स्मॉग की चादर इतनी घनी थी कि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ भी धुंध में खो गए। आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा सरकार की निष्क्रियता और लापरवाही का नतीजा बताया है।

Badrinath Dham : आज बंद होंगे भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments