Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi-NCR Weather Today : दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरे लोग,...

Delhi-NCR Weather Today : दिल्ली-NCR में बारिश और ओलावृष्टि से ठिठुरे लोग, यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Today : गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के बाद दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। एनसीआर के कई शहरों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। अभी भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, हरियाणा के नारनौल में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है।

India Energy Week : पीएम मोदी बोले- भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज हवाओं के साथ जल्द ही वर्षा शुरू हो गई है। वर्षा का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मौसम में आए बदलाव से कल फिर तापमान कम हो जाएगा। ठिठुरन का एहसास भी एक बार फिर बढ़ेगा।

आज सुबह से दिल्ली समेत एनसीआर में हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। इससे ठंड भी बढ़ने लगी है। वहीं, तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और वर्षा का दौर जारी रह सकता है। ज्यादा धूप निकलने की उम्मीद कम ही है।

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में चल रही है। आज सुबह नौ बजे सीपीसीबी ने 294 एक्यूआई दर्ज किया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। संभावना है कि अभी अगले कई दिन दिल्ली का एक्यूआई ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में ही बरकरार रहेगा।

US-Iran Row : ‘किसी भी हमले को माना जाएगा पूर्ण युद्ध’, ईरान की ट्रंप को कड़ी चेतावनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments