Wednesday, October 21, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi Pollution : जहरीली धुंध की चदर में लिपटी राजधानी, 400 के...

Delhi Pollution : जहरीली धुंध की चदर में लिपटी राजधानी, 400 के पार पहुंचा AQI

Delhi Pollution : दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राजधानी में आज सुबह कई इलाकों में घना जहरीला स्मॉग छाया रहा। राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया।

Israel Attacked Lebanon : इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा सिटी में की एयरस्ट्राइक, 25 मरे

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 416, अशोक विहार में 443, आया नगर में 332, बवाना में 437, बुराड़ी में 418, डीटीयू में 432, द्वारका में 414, आईटीओ में 399, जहांगीरपुरी में 451 दर्ज किया गया है।

राजधानी में आज सुबह इंडिया गेट क्षेत्र के आसपास घना जहरीला स्मॉग छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यहां AQI 400 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर एक महिला ने कहा, ‘प्रदूषण इतना ज्यादा है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मास्क पहनना पड़ रहा है और एक्यूआई भी बहुत ज्यादा है। हम बाहर निकलने से बच रहे हैं।’

आज सुबह मोती बाग इलाके के आस-पास के जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई थी। सीपीसीबी के मुताबिक, इलाके में AQI 439 है जो ‘गंभीर’ कैटेगरी में है।

धौला कुआं और पंजाबी बाग इलाके में भी 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया। धौला कुआं इलाके में 423 और पंजाबी बाग इलाके में 439 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments