Sunday, October 18, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi Schools Bomb Threat : आज लगातार पांचवें दिन बम की धमकी...

Delhi Schools Bomb Threat : आज लगातार पांचवें दिन बम की धमकी का आया ईमेल

Delhi Schools Bomb Threat :  दिल्ली में बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज लगातार पांचवें दिन बम की धमकी का ईमेल आया है। द्वारका सेक्टर-7 स्थित एक स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7 बजे सूचना मिली और पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Heavy Rain : मुंबई में फिर होगी मूसलाधार बारिश, यूपी-दिल्ली में जमकर बरसेगा मानसून

कल 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी

इससे पहले दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को गुरुवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि किसी भी स्कूल में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। काफी स्कूलों में बच्चों को घर भेज दिया गया था।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली के 55 से ज्यादा स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं। पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, किसी भी स्कूल में तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

वहीं, इससे पहले 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को इसी तरह की धमकी मिली थी। इससे पहले दिल्ली के द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले साल मई में भी स्कूलों को भरे मेल मिले थे। मई 2024 में भी डीपएस द्वारका सहित कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे।

धमकी भरे मेल आने से अभिभावक डरे

स्कूलों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिलने से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक डरे हुए हैं। फिलहाल पुलिस स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

Mumbai Rains : आसमान से बरस रही आफत, 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments