Monday, October 19, 2026
spot_img
Homeदिल्लीDelhi-NCR earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस,10 सेकेंड तक...

Delhi-NCR earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस,10 सेकेंड तक कांपी धरती

नई दिल्ली। Delhi-NCR earthquake  दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की खबर फैलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Bridge Collapse : वडोदरा में 24 घंटे बाद भी जारी है राहत और बचाव कार्य

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश, जाम एवं जलभराव झेल रहे लोग बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। भूकंप के ये झटके दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा में झज्जर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी और इसकी जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप का समय सुबह 9 बजकर 40 मिनट 50 सेकेंड रहा। भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों में भी तीव्रता से महसूस किए गए।

अचानक हिलने लगी धरती

सुबह करीब 9 बजे जब अधिकतर लोग ऑफिस जाने की तैयारी में जुटे थे। तभी अचानक धरती हिलने लगी। शुरुआती जानकारी में अभी कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर की ऊंची इमारतों में लोग बेहद भयभीत हो गए। सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

Uttarakhand Weather : भारी बारिश का अलर्ट, 87 सड़कें बंद; आने वाले दिनों का जानें हाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments