Saturday, October 24, 2026
spot_img
HomeEntertainmentSardaar Ji 3 Controversy : फिल्म 'सरदार जी 3' को बैन की...

Sardaar Ji 3 Controversy : फिल्म ‘सरदार जी 3’ को बैन की मांग तेज, हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल

Sardaar Ji 3 Controversy : दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही विवादों में आ जाने से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं गर्म हैं। खासतौर पर इसमें शामिल पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से बवाल मच गया है।

Meghalaya Honeymoon Murder : राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने किए कई बड़े दावे,कहा- तीन लोगों ने की मदद

फिल्म को लेकर शुरू हुआ विरोध

महाराष्ट्र के भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी संघ ने इस फिल्म पर रोक लगाने की खुली मांग की है। उनका कहना है कि इस फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकारों को जगह दी गई है, जो देश की भावनाओं और सुरक्षा बलों के सम्मान के खिलाफ है। संघ ने साफ तौर पर कहा कि जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खुले तौर पर नफरत फैलाता है, तब ऐसे में उसके कलाकारों को भारत में काम देना राष्ट्र के प्रति अनादर है।

सूत्रों के मुताबिक ’सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3 Controversy) में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर, नासिर चिन्योटी, डैनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे नाम जुड़े हुए हैं। इन्हीं चेहरों को लेकर संघ ने कड़ा विरोध जताया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से फिल्म को सर्टिफिकेट न देने की मांग की है।

फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग

संघ ने अपने बयान में कहा कि जब देश के जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता है, ऐसे में पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक सहयोग न सिर्फ असंवेदनशील है बल्कि अपमानजनक भी है। संघ ने सरकार से मांग की है कि वो ऐसी फिल्मों को समर्थन न दे जो देश की गरिमा और राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाती हैं।

Modi Government 11 Years : CM धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मीडिया से वार्ता की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments