Tuesday, October 20, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयAir Canada Plane Accident : न्यूयॉर्क में एयर कनाडा एक्सप्रेस का...

Air Canada Plane Accident : न्यूयॉर्क में एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल

नई दिल्ली। Air Canada Plane Accident :  न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

Dhami Cabinet Expansion : धामी ने चुनावी पिच पर उतारी टीम 11, नए-पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 ने सोमवार देर रात एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर लोगों को निकालने का और बचाव कार्य जारी है। नियामक की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई अड्डे पर सभी विमानों के लिए ‘ग्राउंड स्टॉप’ (उड़ानें रोकने का आदेश) जारी कर दिया है।

नोटिस में क्या कहा गया?

FAA के नोटिस से पता चला कि हवाई अड्डे पर रोक का कारण एक आपात स्थिति थी और इस बात की प्रबल संभावना थी कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक चोटों या नुकसान के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें हवाई अड्डे पर लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्य चलते हुए दिखाया गया है। एक वीडियो में दिखा कि जैसे ही यात्री विमान से बाहर निकले, विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री ऊपर उठ गया।

Rcom Fraud Case : अनिल अंबानी से सवा सात घंटे तक की CBI ने पूछताछ, पूछे गए ये सवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments