Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBIHAR BAND : PM मोदी की मां के अपमान पर आज बिहार...

BIHAR BAND : PM मोदी की मां के अपमान पर आज बिहार बंद

पटना BIHAR BAND : बिहार में आज एनडीए ने बंद का आह्वान किया है. यह बंद कथित रूप से कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर हुई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुलाया गया है. बंद के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. बंद आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इसके बाद सामान्य जीवन और यातायात बहाल हो जाएगा.

Punjab Floods : पंजाब में बाढ़ की चपेट में 1400 से अधिक गांव

एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि बंद के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा. एनडीए ने साफ किया है कि बंद से आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है. अस्पताल, एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. रेलवे सेवाएं भी बंद के दौरान बाधित नहीं होंगी. राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है, इसलिए स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे. हालांकि कुछ निजी संस्थान स्थानीय हालात को देखते हुए बंद रखने का फैसला कर सकते हैं. बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और डिजिटल लेनदेन की सुविधा भी मिलती रहेगी. हालांकि प्रदर्शन के कारण कुछ शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है. एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी. बंद का सबसे ज्यादा असर सड़कों पर दिखेगा. एनडीए कार्यकर्ता कई जगहों पर चक्का जाम करेंगे. पटना-मुजफ्फरपुर और पटना-गया जैसे हाईवे मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि रेलवे और हवाई सेवाएं सामान्य रहेंगी. सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है, लेकिन बंद के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति प्रभावित हो सकती है. बड़े शहरों के बाजार और दुकानें आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर सीमित रहने की संभावना है.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगों के लगे नारे

मसौढ़ी में एनडीए के सभी घटकदलों के समर्थक सड़कों पर उतरकर हाथों में झंडा लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच वो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगों के नारे भी लगा रहे हैं. प्रखंड में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. हर दुकानें बंद हैं. ठेला और रिक्शा चालकों को भी 12:00 बजे तक बंद में सहयोग करने की अपील की गई है,

दरभंगा में महिलाओं ने संभाला मोर्चा

बिहार में आज एनडीए ने बंद का आह्वान किया है. जिससे पूरे राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच दरभंगा से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें महिलाएं मोर्चा संभाले हुए नजर आ रही हैं.

भाजपा नेताओं ने स्कूली बस को रोका

PM मोदी की मां के अपमान पर NDA द्वारा बिहार बंद बुलाने का असर दिखने लगा है. बिहटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम की है. इसी बीच छात्रों को लाने जा रही स्कूली बस को वापस लौटा दिया गया है.

Mussoorie Golikand : मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी; सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments