Friday, October 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव की रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव की रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त

देहरादून, 8 फरवरी 2025 indianrevenue news : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

ताजा रुझानों के अनुसार, 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 28 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस का अभी तक खाता नहीं खुल पाया है।

प्रमुख सीटों का हाल:

नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पांचवें राउंड के बाद 225 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

जंगपुरा से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2,345 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं।

महत्वपूर्ण प्रत्याशियों की स्थिति:

करावल नगर: कपिल मिश्रा (भाजपा) आगे

राजौरी गार्डन: मनजिंदर सिंह सिरसा (भाजपा) आगे

मोती नगर: हरीश खुराना (भाजपा) आगे

कालकाजी: रमेश बिधूड़ी (भाजपा) आगे, आतिशी (आप) पीछे

शकूर बस्ती: करनैल सिंह (भाजपा) आगे

बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म होने की ओर 

दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भाजपा की वापसी का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है।

इस बार का चुनाव भाजपा ने बिना किसी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लड़ा,

जो पिछले चुनावों से अलग रणनीति थी।

पहले किरण बेदी और मनोज तिवारी जैसे नेताओं को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया था।

मतगणना जारी है और अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह चुनाव दिल्ली की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रहा है।

कुल 13 राउंड की गिनती होनी है

अभी केवल 5 वे राउंड की गिनती चल रही है

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments