Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयBMC Election Results 2026 : 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे आज,...

BMC Election Results 2026 : 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे आज, शुरू हुई काउंटिंग

हैदराबाद: BMC Election Results 2026  महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम आज शनिवार को आने हैं. सभी की नजरें बीएमसी चुनाव के रिजल्ट पर अटकी हुई हैं. 29 नगर निगमों के करीब 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. गुरुवार को हुए मतदान में करीब 46 से 50 फीसदी की वोटिंग की बात कही जा रही है. देखना होगा कि आज किसके सिर मुंबई मेयर का ताज सजेगा. जानकारी के मुताबिक बीएमसी एशिया की सबसे अमीर निकाय मानी जाती है. इसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ का है. राज्य के 1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी.

Indian Army Day : प्रधानमंत्री बोले- भारतीय सेना के जवान निस्वार्थ सेवा-राष्ट्र रक्षा के प्रतीक

इस बार 52.94 फीसदी वोटिंग

बीएमसी चुनाव 2026 को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मुंबई नगर निगम चुनावों में 52.94 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो 2017 के पिछले चुनावों के 55.53 प्रतिशत से कम है. नगर निगम द्वारा जारी डेटा के अनुसार, सबअर्बन भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे ज्यादा 64.53 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत वोटिंग हुई. उन्होंने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से ज़्यादा योग्य वोटरों में से, 52.94 प्रतिशत ने गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पोलिंग के 15 घंटे से ज़्यादा समय बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फाइनल वोटर टर्नआउट घोषित किया है.

नतीजे हमारे पक्ष में होंगे: आनंद दुबे

BMC चुनावों पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे परिवार के साथ आने से हमें ताकत मिली है. हमें उम्मीद है कि नतीजे हमारे पक्ष में होंगे.

एग्जिट पोल पर वारिस पठान बोले- हमें भरोसा है कि लोगों ने आशीर्वाद दिया है

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एग्जिट पोल पर कहा कि कोई सही पोल नहीं है, और जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. ऐसा पहले भी कई बार हुआ है कि पोल में कुछ दिखाया गया, और आखिर में कुछ और निकला. आज वोटों की गिनती है, तो दोपहर तक नतीजे आ जाएंगे. वहीं, शाम तक सब कुछ साफ हो जाएगा. कौन जीता, कौन हारा, सब पता चल जाएगा. हमें पूरा भरोसा है कि लोगों ने हमें वोटों से आशीर्वाद दिया है. हमें बड़ी सफलता मिलेगी.

मतगणना सेंटरों पर तैयारियां शुरू

मुंबई के सायन कोलीवाड़ा के एक स्कूल के मतगणना केंद्र पर वोटिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 23 काउंटिंग सेंटर्स पर काउंटिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी.

पिछले चुनाव में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

पिछली बार 2017 के बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने करीब 84 सीटें जीती थीं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 82 सीटें जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था. बात कांग्रेस की करें तो मात्र 31 सीटें, एनसीपी को 9 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को महज 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा. उस समय शिवसेना अलग-अलग नहीं थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. देखना होगा कि किसको ज्यादा सीटें मिलती हैं.

BMC ELECTIONS 2026 : निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, गडकरी ने डाला वोट बोले- वोटिंग के सिस्टम को बेहतर बनाने की जरूरत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments