Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयCHHATH PUJA 2025 : छठ महापर्व का समापन; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

CHHATH PUJA 2025 : छठ महापर्व का समापन; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पटना: CHHATH PUJA 2025  देश भर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. पारंपरिक छठ गीतों की स्वर लहरियों और पूजा-अर्चना के बीच घाटों का माहौल पूरी तरह आस्थामय रहा. वहीं छठ पर्व पर आम लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियां और भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी भक्ति भाव में डूबे नजर आए.

Cough Syrup : डॉक्टरों तक दवा पहुंचाने वाला फार्मा कंपनी का MR गिरफ्तार

‘छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए. समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन. छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे.’

छठी मैया का आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले- चिराग

छठ पूजा 2025 पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “छठी मैया ने बिना मांगे इतना कुछ दिया है लेकिन हां मैं ये मानता हूं जिस विकसित बिहार की हम कल्पना करते हैं और उस विकसित परिवार तथा उस विकसित बिहार में हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए. यही कामना की है कि छठी मैया का ये आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले. छठ पर्व के साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है ऐसे में आज जब हम लोग छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व को पूर्ण किया।

एक महापर्व समाप्ति की ओर है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का दूसरा महापर्व वो अपनी चरम सीमा पर अपने पूर्णरूप में आएगा. आज से हम लोग प्रचंड प्रचार की शुरुआत करेंगे और जो भी परिणाम आएंगे हम जानते हैं हमारे पक्ष में आएंगे लेकिन वो परिणाम बिहार और बिहारवासियों के लिए सुखद होंगे.”

‘छठी मैया से समाज के विकास की प्रार्थना करता हूं’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “हमने अभी-अभी भगवान सूर्य की पूजा की. यह हमारी असीम आस्था, पवित्रता और आध्यात्मिकता का महापर्व है. मैं महाप्रभु, भगवान सूर्य और छठी मैया से समाज के विकास की प्रार्थना करता हूं. बिहार और देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं.”

Khatima : सीएम धामी का खटीमा दौरा आज, छठ महोत्सव में लेंगे हिस्सा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments