Thursday, April 30, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयCISCE Result 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, इस लिंक से...

CISCE Result 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें चेक

CISCE Result 2026 :  भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

President Donald Trump : ट्रंप ने होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ किया, सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल

ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए छात्रों को results.cisce.org पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, जहां उन्हें अपने एडमिट कार्ड में दिए गए यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर की आवश्यकता होगी। आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

इन विवरणों को ध्यान से करें चेक

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें, जैसे अपना नाम, यूनिक आईडी नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत। अगर कोई टिप्पणी लिखी हो तो उसे भी जरूर पढ़ें, ताकि अगर कोई गलती हो तो समय पर उसे ठीक कराया जा सके।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत होगी। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) देने का अवसर मिलेगा।

कैसे देखें रिजल्ट?

सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Trump New Tariff : शीर्ष कोर्ट से खारिज टैरिफ की जगह नया शुल्क ला सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments