Wednesday, October 14, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयCJP protest : संसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, अमित शाह से...

CJP protest : संसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। CJP protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब तक पहुंच गए हैं। इस बीच धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

SONAM WANGCHUK HUNGER STRIKE : सोनम वांगुचक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, CJP का आरोप- छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की

दरअसल, संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो दिन की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन आज यानी सोमवार 20 जुलाई को तोड़ दिया है। आज CJP ने संसद मार्च आयोजित किया है।

अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन में अमित शाह के कक्ष में मुलाकात के लिए पहुंचे थे। दोनों के बीच बातचीत चल रही है।

सीजेपी का प्रदर्शन उग्र

सीजेपी का प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद के बेहद करीब तक पहुंच गए हैं और किसी भी कीमत पर रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। संसद में हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। सीआईएसएफ ने गेट नंबर 1 बंद कर दिया है।

जेपी नड्डा से मिलेंगे CJP प्रवक्ता

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि वो केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं, उन्होंने बातचीत के लिए बुलाया है। सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरभ दास केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत के लिए निकले हैं।

क्या है CJP की प्रमुख मांगें?

बता दें कि सीजेपी NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। साथ ही परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

इसके अलावा CJP देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों पर सरकार को घेर रही है।

जंतर-मंतर पर थ्री-टियर सुरक्षा ग्रिड

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे स्थानों पर थ्री-टियर सुरक्षा ग्रिड बनाया गया है। समें दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और पैरामिलिट्री फोर्स की एक परत शामिल है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें चौबीसों घंटे तैनात हैं।

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पब्लिक एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, “दिल्ली पुलिस साफ तौर पर ये स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है।

मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा> सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।”

पुलिस ने यह चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति इन निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CJP की समर्थकों से शांत रहने की अपील

सीजेपी ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि भले ही आपको कुछ जगहों पर रोका गया हो, लेकिन शांति बनाए रखें। हम इसे सिर्फ शांति और प्यार से ही जीतेंगे।

डीएनडी फ्लाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम

सीजेपी के संसद मार्च को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा जांच के कारण नोएडा-दिल्ली रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे वाहन जाम में फंसे हैं।

Hydrogen Train : जींद से रवाना हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments