Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयDelhi Crime : न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर,लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश...

Delhi Crime : न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर,लॉरेन्स गैंग के दो बदमाश पकड़े

Delhi Crime :  दिल्ली के न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एक बदमाश का नाम कार्तिक जाखड़ है और दूसरे का नाम कविश है। इन दोनों बदमाशों का यूएस में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से जुड़े हैं, जिनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

PITHORAGARH : सीएम धामी पिथौरागढ़ दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल को उनके न्यू अशोक नगर इलाके में इन बदमाशों के आने का इनपुट मिला था। जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाया और इन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जिसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर इन्हें काबू किया।

मुठभेड़ के बाद गला घोटू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस ने केशवपुरम इलाके में मुठभेड़ के बाद गला घोटू गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ मौजूद बदमाश रवि उर्फ गोटिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू पर 12 जबकि आरोपी रवि पर चोरी,आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, डकैती, छीना-झपटी और सेंधमारी के 7 मामले दर्ज हैं।

Barkot : मुख्यमंत्री धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments