Thursday, October 15, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयGeorge Kurian Resigns : जॉर्ज कुरियन ने दिया केंद्रीय राज्यमंत्री के पद...

George Kurian Resigns : जॉर्ज कुरियन ने दिया केंद्रीय राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

George Kurian Resigns :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका छह साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

Lucknow Fire : बुझ गए 15 घरों के चिराग, करिअर बनाने गए छात्र आग की भेंट चढ़े

मध्य प्रदेश से पहुंचे थे राज्यसभा

जॉर्ज कुरियन मूल रूप से केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह मध्य प्रदेश राज्य से राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। 65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल वाले मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। वह भाजपा के उन पुराने और अनुभवी नेताओं में शामिल हैं, जो 1980 में पार्टी की स्थापना के समय से ही इसके सदस्य रहे हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी काम किया है।

फिर मौका क्यों नहीं मिला?

राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा सदन के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। माना जा रहा है कि केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला। जॉर्ज कुरियन का जन्म 20 सितंबर 1960 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। उन्होंने अपने गृहनगर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कानून (Law) में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी।

US-Iran talks : ट्रंप की धमकियों और ईरानी वॉकआउट के बीच हुआ शांति समझौता, किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments