Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयHeavy snowfall : आसमानी 'आफत' से हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उड़ानें...

Heavy snowfall : आसमानी ‘आफत’ से हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उड़ानें रद

नई दिल्ली। Heavy snowfall :  जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।

PM Modi Kerala visit : पीएम मोदी चार नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में करीब एक फुट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जबकि ऊपरी पहाड़ी इलाकों में लगभग दो से तीन फुट बर्फबारी हुई है। भूस्खलन, पेड़ गिरने और भारी बर्फ जमने की वजह से हाईवे और लिंक रोड समेत सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है।

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद कर दिया गया और उधमपुर के जखानी चौक पर भी आवाजाही रोक दी गई।

बर्फबारी के चलते उड़ानें रद

बारामूला, बडगाम और रामबन के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी काफी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया। बर्फबारी की वजह से हवाई यात्रा भी बाधित हुई, श्रीनगर एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल करने की घोषणा की है।

श्रीनगर एयरपोर्ट के सोशल मीडिया हैंडल से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें जानकारी दी गई है, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से, श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स आज कैंसिल कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करें।’

हिमाचल में नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद

नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर गाड़ियां और लोग फंस गए। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण चार नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का काम जारी है।

Basant Panchami 2026 : धार भोजशाला में 10 साल बाद पूजा और नमाज एक ही दिन, 8000 पुलिसकर्मी तैनात

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments