Tuesday, October 20, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयHimachal Cloud Burst : मंडी में बारिश का कहर,दो जगह फटे बादल;...

Himachal Cloud Burst : मंडी में बारिश का कहर,दो जगह फटे बादल; शिक्षण संस्थान बंद

Himachal Cloud Burst :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश हो रही है। जिले में मंगलवार रात बारिश ने खूब कहर बरपाया है। करसोग इलाके में दो जगह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग के लापता होने की आशंका है।

GAS CYLINDER PRICE : गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती, 58.रुपये घट गए दाम

घटना में कुछ घर और गाड़ियों के बहने की भी सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए प्रशासन की टीम मुस्तैद है, लेकिन तेज बहाव के आगे टीम भी बेबस है। यहां 16 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट किए गए है।

इनमें 12 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। करसोग में पानी के तेज बहाव के बीच फंसे लोग मदद और बचाव को चिल्लाते रहे। उधर, सराज क्षेत्र के कुकलाह के पास 16 मेगावाट पटिकरी पावर प्रोजेक्ट के भी बहने की सूचना है। यहां एक पुल के साथ कुछ गाड़ियां भी बह गई।

बस अड्डा समेत घरों और दुकानों में पानी भरा (Himachal Cloud Burst)

इसी तरह धर्मपुर में भरैंड नाला उफान पर है। धर्मपुर बस अड्डा समेत घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। भरैंड नाले के किनारे वाले घर खाली कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि स्थिति पर नजर है। रेस्क्यू के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

कांगड़ा के शिक्षण संस्थान आज बंद

भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला कांगड़ा के शिक्षण संस्थान आज एक जुलाई 2025 को भी बंद रहेंगे। डीसी कांगड़ा हेमराज बेरवा ने यह आदेश जारी किए हैं।

मंडी निवासी सुशील ने कहा कि “मंडी में रात से भारी बारिश हो रही है और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन भी हो रहा है।

गत रात्रि से जारी भारी बारिश एवं भूस्खलन तथा अधिकांश सड़क मार्ग बाधित होने इत्यादि के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत मंडी जिला प्रशासन ने 1 जुलाई, 2025 को मंडी जिला के अंतर्गत सभी स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है

Israel Attack On Gaza : युद्धविराम की कोशिशों के बीच गाजा में IDF का हमला; 74 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments