Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयIndore house fire : इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत,...

Indore house fire : इंदौर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, EV चार्जिंग के दौरान घर में लगी आग

नई दिल्ली। Indore house fire :  इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों (पहले ये संख्या 7 बताई जा रही थी) की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है।

Jannat Zubair Assaulted Incident : टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई के साथ दिन-दहाड़े मारपीट, जानें क्या है मामला?

इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।”

मृतकों के नाम

मनोज पुगलिया (मकान मालिक)
सिमरन
विजय सेठिया
सुमन सेठिया
राशि
छोटू सेठिया

7वें और आठवें व्यक्ति का नाम अभी सामने नहीं आया है।

रेस्क्यू

सौरभ
सुनिता
सोनिल

पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए।

Pakistan Afghanistan conflict : अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत; 250 घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments