Thursday, October 29, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयLPG Price Cut : भारत में आज एलपीजी के दामों में कटौती,...

LPG Price Cut : भारत में आज एलपीजी के दामों में कटौती, जानें लेटेस्ट रेट्स

LPG Price Cut :  भारत में 1 दिसंबर कई बदलावों के साथ आया है। इनमें एक बदलाव एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी है। बताया गया है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi Blast Investigation : दिल्ली ब्लास्ट मामले में हल्द्वानी के इमाम से पूछताछ

इस कटौती के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये पहुंच गई है। दूसरी तरफ कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1694 रुपये से कम होकर 1684 रुपये में मिलेगा। मुंबई में वाणिज्यिक सिलेंडर की यही कीमत 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1750 रुपये से कम होकर 1739.50 रुपये हो गई।

दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के दाम 1 दिसंबर को भी नहीं बदले गए। इसके चलते 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये ही है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, करगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये है।

गौरतलब है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत पिछले महीने भी 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही। अप्रैल में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी विनिमय दर की औसत कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

Airbus : एयरबस के ए-320 विमानों में समस्या से भारत समेत कितने देश प्रभावित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments