Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयMaharashtra : आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई

Maharashtra : आतंकी फंडिंग मामले में ED और महाराष्ट्र ATS की कार्रवाई

Maharashtra :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकवादी फंडिंग के मामले में गुरुवार को ठाणे जिले के पडघा में संयुक्त छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Rahul Gandhi Germany Visit : 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के पडघा में गुरुवार की सुबह से छापेमारी (Maharashtra)  जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पहले के अभियानों के आधार पर की जा रही है। पहले पडघा के बोरिवली गांव में छापेमारी गई थी। अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है और ईडी संदिग्ध पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एटीसी केंद्रीय जांच एजेंसी का सहयोग कर रही है।

इस साल जून में, ATS ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पादघा के बोरिवली में 22 लोगों के घरों पर बड़ी छापेमारी की थी। इनमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नचन और अन्य संदिग्ध सदस्य तथा प्रतिबंधित संगठन के समर्थक शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि एटीएस ने उस समय 19 मोबाइल फोन और कट्टरपंथी गतिविधियों तथा दस्तावेजों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी। दो साल पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादियों से जुड़ी गतिविधियों के मामले भी पडघा में छापेमारी की थी। साकिब नचन को एनआईए ने पडघा से गिरफ्तार किया था। इस साल जून में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

US Visa Policy : ट्रंप प्रशासन ने जनवरी से अब तक 85,000 से ज्यादा वीजा किए रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments