Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeराजनीतिमंत्री गणेश जोशी का तीखा हमला - दिल्ली में "आप-दा" की चालबाजियों...

मंत्री गणेश जोशी का तीखा हमला – दिल्ली में “आप-दा” की चालबाजियों का खेल खत्म

 

नयी दिल्ली ,2 फरवरी 2025 indianrevenue news : Cabinet Minister Ganesh Joshi कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर बसपा नेता लल्लन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मंत्री जोशी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब बदलाव के मूड में है

और भ्रष्टाचार में लिप्त आप पार्टी के नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है।

“दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी की चालबाजियों का खेल खत्म होने वाला है,” जोशी ने कहा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली की जनता समझ चुकी है

कि कैसे इस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए और विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया।

मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा, “इस बार जनता इन्हें बाहर खदेड़ने के लिए तैयार है।

भाजपा दिल्ली को एक ईमानदार व विकासशील सरकार देगी।”

रैली के बाद मंत्री जोशी ने करावलनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव प्रचार और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कुशीनगर विधायक विवेकानंद पांडे, मंगल सिंह परिहार, बिहार प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, अर्जुन तिवारी, सोमवीर चौहान, बसपा नेता लल्लन सिंह, मीनाक्षी, कपिल मिश्रा, रिचा पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments