Friday, May 22, 2026
Google search engine
Homeराष्ट्रीयRajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की...

Rajya Sabha elections : राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का एलान, 18 जून को होगा मतदान

नई दिल्ली। Rajya Sabha elections :  चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की 24 खाली सीटों को भरने के लिए आगामी 18 जून को मतदान कराया जाएगा।

Vijay Cabinet Expansion : विजय कैबिनेट का विस्तार, TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने ली शपथ

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एक जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 9 जून को नामांकन की जांच की जाएगी, 11 जून को नामांकन वापस लिया जाएगा। इसके बाद दस राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा।

10 राज्यों के लिए होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 18 जून को 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। एक बयान में, EC ने कहा कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर रिटायर हो रहे हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें खाली?

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर, झारखंड में दो सीटों पर; और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर होंगे।

इन नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, और रवनीत सिंह बिट्टू समेत 24 नेताओं क कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Shubhendu Sarkar : बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु सरकार का एक और बड़ा फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments