Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयSaharanpur : सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, घर में...

Saharanpur : सहारनपुर में पांच लोगों की मौत से हड़कंप, घर में पड़े मिले शव

Saharanpur :  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।

Karnataka DGP Video Row : डीजीपी रामचंद्र राव निलंबित, कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज

कनपटी और माथे पर लगी गोलियां

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

नकुड़ तहसील में तैनात था संग्रह अमीन

पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

आत्महत्या की आशंका, हर पहलू पर जांच

पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Kishtwar encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 जवान घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments