Shivaji Jayanti Pune Crowd: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती है। महाराष्ट्र के शिवनेरी में शिवाजी के जन्मस्थान पर भारी भीड़ उमड़ी है, वहीं इस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात पैदा होने पर महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस के जवानों ने हालात को काबू करने का भरसक प्रयास किया।
AI Summit : पीएम मोदी शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन
शिवनेरी किले में देर रात से जमा हुई थी भीड़
स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवनेरी में देर रात से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ बढ़ती गई और अचानक भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पुणे पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के साथ-साथ इंतजाम को बेहतर बनाने के प्रयास किए, लेकिन लोगों की संख्या अधिक होने से हालात खराब हो गए।
उचित पुलिस फोर्स न होने से बिगड़े हालात
जानकारी के मुताबिक, जुन्नर तालुका में शिवनेरी किले में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए उचित पुलिस फोर्स न होने से ऐसे हालात बने। इस दौरान अंबरखाना के नीचे मौजूद हाथी दरवाजा इलाके और गणेश दरवाजा जैसे कई संकरे रास्तों पर एकाएक बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई, इस के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल
हर साल शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद भीड़ को काबू करने को लेकर पर्याप्त तैयारी न होने पर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस भगदड़ को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि आगे ऐसे बड़े आयोजनों के लिए पहले से ही आने-जाने के लिए रास्ते, सुरक्षा घेरा और उचित पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके।


