Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयTelangana Road Accident : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों...

Telangana Road Accident : तेलंगाना में भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत

नई दिल्ली। Telangana Road Accident  तेलंगाना से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। राज्य के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस और डंपर में टक्कर हुई, जिसमें 20 लोगों की जान गई है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

UTTARAKHAND SILVER JUBILEE YEAR : विधानसभा के विशेष सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संबोधित

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में बजरी ले जा रहे एक डंपर की रोजवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस बस में अधिकांश बच्चे और ऑफिस जाने वाले ल सवार थे, जिनमे से कई की मौत हुई है।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डंपर की टक्कर चेवेल्ला के पास तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (RTC) की गाड़ी से हुई, जिसके कारण बजरी बस पर गिर गई।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रंगारेड्डी जिले में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन के तहत खानापुर गेट के पास एक TGSRTC बस और एक ट्रक के बीच सड़क हादसा हुआ। यह घटना आज सुबह हुई। हम मौके पर पहुंच गए हैं और ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

वहीं, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस गंभीर सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर TGSRTC के MD नागी रेड्डी और रंगारेड्डी जिले के कलेक्टर से फोन पर बात की और उन्हें घायलों को अच्छी मेडिकल सुविधा देने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा तब हुआ जब गलत साइड से आ रहे एक टिपर ने बस को टक्कर मार दी। मंत्री ने TGSRTC अधिकारियों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया।

बस में सवार थे 70 लोग

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि RTC बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। इस बस में अधिकांश बच्चे और ऑफिस जाने वाले लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कई स्टूडेंट्स हैदराबाद के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ते थे और रविवार की छुट्टी की वजह से अपने घर जाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर ट्रैफिक थम गया।

Women World Cup 2025 : महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत पहली बार बना चैंपियन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments