Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयVadodara Bridge Collapse : वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा,...

Vadodara Bridge Collapse : वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, कई वाहन नदी में गिरे

Vadodara Bridge Collapse :  गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 4 वाहन नदी में गिरे, इस हादसे में 5 लोगों को बचाया गया। गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का एक हिस्सा गिरने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने कहा कि अब तक चार लोगों को बचा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

CM Security Lapse : सीएम धामी की सुरक्षा में चूक की होगी जांच, PCCF वाइल्डलाइफ करेंगे इन्वेस्टिगेशन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य राजमार्ग के किनारे महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। उन्होंने कहा, “महिसागर नदी पर पुल का एक हिस्सा सुबह करीब 7.30 बजे ढह जाने से करीब चार वाहन नदी में गिर गए। दो ट्रक और दो वैन सहित वाहन नदी में गिर गए। हमने अब तक चार लोगों को बचाया है।”

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ट्रक, एक वैन और एक कार पुल पार कर रहे थे तभी पुल टूट गया, जिससे सभी वाहन नीचे नदी में गिर गए। पुल ढहने के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। पुलिस और डिजास्टर रिस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड ऑफिसर्स ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

वडोदरा में पुल ढहने से वाहन नदी में गिरे

एक अधिकारी ने कहा, “पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उस हिस्से से गुजर रहे तीन वाहन नीचे नदी में गिर गए। हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 10 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।” गंभीरा पुल के ढहने पर सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पीआर पटेलिया ने कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है जिसके कारण दुर्घटना हुई। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।”

ढहा हुआ पुल वडोदरा शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और सौराष्ट्र की ओर जाने वाले परिवहन वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में कार्य करता है।

Bharat Bandh : देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने ‘भारत बंद’ का एलान किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments