Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
HomeखेलNeeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब,...

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब, 88.16 मीटर का किया थ्रो

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में वह पहले स्थान पर रहे। नीरज का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वह यहां 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज ने इसी साल मई में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। अब नीरज जुलाई में एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

International Yoga Day 2025 : हिमालय से समुद्र तक योगमय हुआ भारत; पीएम बोले- योग ने पूरे विश्व को जोड़ा

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। नीरज ने कड़े मुकाबले में जर्मन प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को हराकर दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। 27 वर्षीय नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.16 मीटर का रहा। उन्होंने पहले ही राउंड में यह दूरी हासिल की, लेकिन बाद के पांच थ्रो में वह 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा और फिर उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। उनके तीन प्रयास फाउल रहे। वेबर 87.88 मीटर के अपने शुरुआती थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा 86.62 मीटर के अपने तीसरे राउंड प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। वहीं, वेबर ने भी दोहा डायमंड लीग टूर्नामेंट में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। हम आपको नीरज के 11 सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बारे में बता रहे हैं…

नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

1. दोहा डायमंड लीग, 2025
नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

2. स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।

3. पेरिस ओलंपिक फाइनल, 2024
नीरज का पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो, उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इसके बाद वह एक बार भी वैध थ्रो नहीं कर सके।

4. दोहा डायमंड लीग, 2023
नीरज के 88.67 के थ्रो ने उन्हें 2023 में दोहा डिमोंड लीग में फिर से स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में स्वर्ण पदक जीता।

5. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

6. पेरिस डायमंड लीग, 2025
नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में अपनी पहली ही कोशिश में शानदार थ्रो करते हुए 88.16 मीटर दूर भाला फेंक कर खिताब अपने नाम किया। यह उनका दूरी के हिसाब से छठा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

7. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022
नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

8. एशियन गेम्स, 2018
नीरज ने 2018 में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा था।

9. डायमंड लीग फाइनल 2024
नीरज ने ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल में 87.86 मीटर का थ्रो किया। वह दूसरे स्थान पर रहे और खिताब से चूक गए।

10. लुसान डायमंड लीग, 2023
नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उन्होंने पांचवें प्रयास में जाकर थ्रो किया और सीधे स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनके गोल्डन आर्म का जादू एक बार फिर चला।

11. टोक्यो ओलंपिक, 2020
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज रातोंरात सनसनी बन गए थे। अपने दूसरे थ्रो में उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी तय की और भारत को ओलंपिक का पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया।

President Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, राष्ट्रपति उद्यान का किया शिलान्यास

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments