Monday, October 19, 2026
spot_img
HomeUncategorizedटिहरी सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत

टिहरी सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत

टिहरी,31 मार्च 2025 indianrevenue news : उत्तराखंड के टिहरी जनपद के कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर सोमवार शाम एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत हो गई.

यह हादसा चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाख के पास हुआ,

जहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं,

जो सभी शिक्षक थे और छुट्टी के बाद कार्यस्थल लौट रहे थे.

हादसे का विवरण

सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ऋषिकेश-हरिद्वार से लौट रहे शिक्षकों की अल्टो कार (यूके 07-एफजी-2356) बागबाटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी.

पुलिस, एसडीआरएफ कोटी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची,

लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

108 एम्बुलेंस सेवा भी बुलाई गई, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका.

मृतकों की पहचान

1- विजय प्रकाश जगूडी पुत्र सुरेन्द्र दत्त जगूडी

निवासी गुमानीवाला,ऋषिकेश

उम्र 37 वर्ष

(स0अध्यापक रा0ई0का0 सेमन्डीधार तहसील घनसाली)

2- सोनू पुत्र हरी राम

निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार

उम्र 37 वर्ष

(वाहन स्वामी/चालक)

(स0अध्यापक रा0ई0का0 सेमन्डीधार तहसील घनसाली)

3- मोनीता पत्नी सोनू

निवासी मदनपुर हरिद्वार

एसडीआरएफ की रेस्क्यू कार्रवाई

31 मार्च को पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी ने एसडीआरएफ को सूचित किया

कि जाखदार के पास एक वाहन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया है

एडिशनल उप निरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची

टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से खाई में उतरकर तीनों शवों को बाहर निकाला और उन्हें जिला पुलिस को सौंप दिया

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments