Friday, October 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडऋषिकेश नगर निगम में 18000 वोटों को गलत तरीके काटा गया -...

ऋषिकेश नगर निगम में 18000 वोटों को गलत तरीके काटा गया – अभिनव थापर

” मेरा वोट, मेरा अधिकार” अभियान के तहत जिला प्रभारी अभिनव थापर ने ऋषिकेश में पार्टी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और एक विस्तृत बैठक आयोजित की। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस के “मेरा वोट मेरा अधिकार” अभियान के बारे में जानकारी दी।  कांग्रेस प्रदेशभर में यह अभियान चलाएगी, जिसका पहला चरण 14 अप्रैल 2025 को शुरू होगा।

इस अभियान के तहत, RTI के माध्यम से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि क्यों भारी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए या जोड़े गए। उन्होंने इसे असंवैधानिक और लोकतंत्र की हत्या बताया, और इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अभिनव थापर ने ऋषिकेश नगर निगम में 18,000 वोटों के गलत तरीके से काटे जाने की भी जानकारी दी, जिसमें एक वार्ड में 1,700 से अधिक वोटों की काट-छांट की गई थी। इसके बाद, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया, खासकर ब्लॉक और मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त के बीच विवाद को लेकर, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि इस संघर्ष के कारण ऋषिकेश के विकास कार्यों में रुकावट आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विवाद को जल्द सुलझाने की अपील की, अन्यथा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को तैयार है।

Reported By: indianrevenue

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments