Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडउखीमठ से आज निकलेगी बाबा केदार की डोली

उखीमठ से आज निकलेगी बाबा केदार की डोली

क्राइम पेट्रोल:  श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।

आज सोमवार प्रात: साढे दस बजे भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव‌ मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कराया।
इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति को को पंच स्नान करवाया गया तथा डोली में विराजमान कर साज-सज्जा की गयी थी इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन को पहुंचे।

आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव डोली विभिन्न स्थानों मंदिर मार्ग उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी बाजार में दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। स्थान- स्थान पर फूलों से पंचमुखी डोली का स्वागत हो रहा है।विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं पंच मुखी डोली के स्वागत के लिए कतारबद्ध है।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल सोमवार को पंचमुखी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होगा
1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा तथा शाम तक पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी।
शुक्रवार 2 मई को प्रात:7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी कर ली है ।मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की साफ सफाई, मंदिर समिति कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये है।

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments