Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस हरिद्वार में सम्मान समारोह, हरीश रावत समेत दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस हरिद्वार में सम्मान समारोह, हरीश रावत समेत दिग्गज होंगे शामिल

हरिद्वार। कांग्रेस परिवार, हरिद्वार की ओर से आगामी 22 मार्च को हरिद्वार नगर निगम की निवर्तमान महापौर अनिता शर्मा के ऐतिहासिक कार्यकाल के पूर्ण होने, 2025 के निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षदगणों, महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों के शानदार प्रदर्शन करने पर प्रेस क्लब, हरिद्वार के सभागार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चोखे लाल की अध्यक्षता में “सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने बताया कि निवर्तमान महापौर द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर, मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगजीतपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और उत्तरी हरिद्वार में 50 बैड के अस्पताल हेतु निगम की 1000 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन देने के साथ- साथ 2022 में गंगा किनारे बसे शहरों में बनारस जैसे शहर की पछाड़ते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा हरिद्वार निगम को सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान दिलाने, 2022 में ही नगर निगम, हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने हेतु स्वच्छता गौरव पुरस्कार प्रदान किया और 2023 में उत्तराखंड में स्वच्छता रैंकिंग में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाया था।

इनके साथ साथ 500 गायों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण एवं पावन धाम के निकट 3 मंजिला रेन बसेरा, नगर निगम के नवीन भवन का निर्माण प्रारम्भ करने के साथ सराय में एबीसी सेंटर और एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराने के साथ साथ अनेकों जन और शहर हित के कार्य किए।
मनोज सैनी सैनी ने बताया कि 2025 के निकाय चुनाव में हरिद्वार नगर निगम में विजयी हुई पार्षदों, महापौर प्रत्याशी श्रीमती अमरेश देवी बालियान और पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के शानदार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के बब्बर शेरों को भी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टी को धरातल पर और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक जोश से कार्य करने हेतु प्रेरित करना है, जिससे 2027 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके।

 

Reported By: Rajesh Kumar

Rajan
Rajanhttp://indianrevenue.com
R K Solanki, (Owner & Editor-in-Chief, www.indianrevenue.com ) - An Ex- Indian Revenue Service (IRS) Officer, having a career spanning more then 35 years. Served in Ministry of Finance, Department of Revenue, CBEC (Now CBIC).
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments